माता ब्रह्मचारिणी की आरती

देवीदेवतांची काव्यबद्ध स्तुती म्हणजेच आरती.The poem composed in praise of God is Aarti.


जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता ।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता ।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो ।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो ।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा ।
 
जिसको जपे सकल संसारा ।
जय गायत्री वेद की माता ।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता ।
कमी कोई रहने न पाए ।
कोई भी दुख सहने न पाए ।
उसकी विरति रहे ठिकाने ।
जो ​तेरी महिमा को जाने ।
रुद्राक्ष की माला ले कर ।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर ।
आलस छोड़ करे गुणगाना ।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना ।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम ।
पूर्ण करो सब मेरे काम ।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी  ।
रखना लाज मेरी महतारी ।
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता ।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता ।

N/A

References : N/A
Last Updated : November 11, 2026

Comments | अभिप्राय

Comments written here will be public after appropriate moderation.
Like us on Facebook to send us a private message.
TOP