-
श्रुतायुध m. m.
N. of a man, [MBh.]
-
श्रुतायुध n. कलिंग देश का एक राजा, जो वरुण एवं शीततोया (पर्णाशा) का पुत्र था [म. स. ४.२३] ;[भी. १६.३४] । इसके पिता वरुण ने इसे एक गदा अभिमंत्रित कर दी थी, एवं कहा था, ‘इस गदा के कारण तुम युद्धभूमि में सदैव अजेय रहोंगे । किन्तु युद्ध न करनेवाले किसी भी व्यक्ति पर इस गदा का प्रहार तुम नहीं करना, अन्यथा तुम मारे जाओगे ।’ भारतीय युद्ध में यह कौरव पक्ष में शामिल था, एवं एक अक्षौहिणी सेना ले कर यह युद्धभूमि में उपस्थित हुआ था [म. भी. १६.३४-३५] । युद्ध के प्रारंभ में ही, इसका भीम केसाथ युद्ध हुआ, जिसमें इसके सत्य एवं सत्यदेव नामक दो चक्ररक्षक मारे गये [म. भी. ५०.६९] । अन्त में वरुण के द्वारा प्रदान की गयी गदा इसने युद्ध न करनेवाले श्रीकृष्ण पर फेंकी, जिस कारण अपनी ही गदा से इसकी मृत्यु हो गयी [म. द्रो. ६७.४३-५८] ।
-
ŚRUTĀYUDHA A king of the Kaliṅga land. He was the son of Varuṇa by Parṇāśā. [M.B. Sabhā Parva, Chapter 4, Verse 23] ;[Bhīṣma Parva, Chapter 16, Verse 34] . In Bhārata battle he took his stand on the Kaurava side and at first clashed with Bhīmasena. Even at the beginning of the battle, Bhīma killed Satya and Satyadeva, two of the assistants of Śrutāyudha. [M.B. Bhīṣma Parva, Chapter 50, Verse 69] . In the end, he used his cudgel--which was given to him by Varuṇa--against Śrī Kṛṣṇa who did not take part in the battle at all. Śrutāyudha died by his own Cudgel. [M.B. Droṇa Parva, Chapter, 67, Verses 43-48] . (See also under Śrutāyus II).
Site Search
Input language: